फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 जैसे हमले के लिए तैयार रहें', पुलिस को आया धमकी भरा फोन

Thu, 13 Jul 2023 06:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पाकिस्तान की सीमा हैदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को बीते दिन एक धमकी भरा फोन आया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 के आतंकवादी हमले के लिए तैयार रहें। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

जानकारी के मुताबिक, चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें