फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एकनाथ खडसे के दामाद को ड्रग पार्टी मामले में जमानत; ठाणे में चार कैदियों का पुलिसकर्मी पर हमला

Fri, 26 Sep 2025 04:30 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुणे की अदालत ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर को कथित ड्रग पार्टी मामले में जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जे. जी. डोर्ले ने सह-आरोपी प्राची शर्मा और सृपद यादव को भी जमानत दी। मामले में अधिवक्ता पुष्कर दुर्गे और ऋषिकेश गणु ने खेवलकर की जमानत याचिका दायर की थी। वहीं, सचिन ललते पाटिल  ने सृपद यादव और राजू माटे ने प्राची शर्मा का पक्ष रखा।

विज्ञापन


बता दें कि पुणे क्राइम ब्रांच ने 27 जुलाई की सुबह खाराडी के अपस्केल स्टूडियो अपार्टमेंट में छापा मारा और कथित ड्रग पार्टी को पकड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.7 ग्राम कोकीन जैसी सामग्री, 70 ग्राम गांजा जैसी सामग्री, हुक्का पॉट, विभिन्न हुक्का फ्लेवर, शराब और बीयर की बोतलें जब्त की थीं। इस मामले में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

ठाणे जिला: चार कैदियों ने कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी पर किया हमला
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को चार कैदियों ने कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब आठ लोगों को आधारवाड़ी जेल ले जाया जा रहा था, उन्हें कोर्ट में पेश किए जाना था। अधिकारियों के अनुसार, बैठने की जगह को लेकर कैदियों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच, अचानक चार कैदी हिंसक हो गए और पुलिसकर्मी किशोर पेटारे पर टूट पड़े।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि घटना में आकाश वाल्मीकि, गणेश उर्फ शालू मारोठिया, योगिंदर उर्फ भोळू धर्मवीर मारोठिया, और विवेक शंकर यादव  के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।   

विज्ञापन

नवी मुंबई के संपदा पुलिस स्टेशन की नई बिल्डिंग का सीएम फडणवीस ने किया उद्घाटन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई के संपदा पुलिस स्टेशन की नई और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इमारत का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस नई बिल्डिंग से पुलिस को नागरिकों को तेज़ और बेहतर सेवाएं देने में मदद मिलेगी और पुलिस तथा जनता के बीच संवाद और मजबूत होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संपदा, सीबीडी बेलापुर, वाशी और पनवेल तालुका पुलिस स्टेशनों को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट भी सौंपा और उनकी गुणवत्ता, कार्यकुशलता और पारदर्शिता की सराहना की।

फडणवीस ने इस दौरान क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम की दैनिक सेवाओं, ई-संवाद ऑनलाइन सेवा, साइबर सेल और वित्तीय अपराध जांच सेल (Cy-Fi) की भी औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इन आधुनिक सुविधाओं से कानून व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएंगे और नवी मुंबई के लोगों की सुरक्षा और मजबूत होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें