महाराष्ट्र में अपनी विरोधी पार्टियों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। शिवसेना विधायकों के साथ बैठक में उद्धव ने कहा कि भाजपा की वजह से एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की नौबत आई।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिक जानते हैं कि हमने भाजपा के साथ 25 साल पुराना गठबंधन क्यों छोड़ा है। मुख्यमंत्री पर सही समय पर फैसला लिया जाएगा। आज शाम को चार बजे कांग्रेस-एनसीपी और कांग्रेस की बैठक होने वाली है। जिससे ठीक पहले उद्धव ने विधायकों से विचार-विमर्श करने के लिए बैठक बुलाई थी। उन्होंने अपनी पार्टी के सभी 56 विधायकों से अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ही रहने को कहा है।