फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे : कोरोना के कहर के बीच चोरों की धमक, पीपीई किट पहन दिया वारदात को अंजाम

Mon, 13 Apr 2020 09:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं, सड़कें, पार्क, पर्यटन स्थल सब सूनसान हैं, पूरे राज्य की रफ्तार थमी हुई है। वहीं, अगर कुछ अब भी नहीं थमा है तो वो हैं चोर। चोर अपने तरीके बदल कर इन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में चोरों ने पीपीई किट पहन कर वारदात को अंजाम दिया और चार दुकानों से पैसा उड़ा ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पिंपरी चिंचवाड़ के रावेत इलाके में शुक्रवार तड़के पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट पहने दो चोरों ने तीन मेडिकल स्टोर और एक किराना की दूकान को अपना निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरी करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चोर चारों दुकानों से एक लाख रुपये से ज्यादा की नकदी निकाल ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें