फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: साकी नाका में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत; चार झुलसे

Wed, 21 Oct 2026 09:31 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई के साकीनाका इलाके में मंगलवार शाम कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। आग करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैल गई और इसकी चपेट में 60 से 70 व्यावसायिक इकाइयां और चॉल आ गईं। दमकल कर्मियों ने छह घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद बुधवार तड़के आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित साकीनाका के एक कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग झुलस गए। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दमकल कर्मियों को छह घंटे से अधिक समय लगा। नगर निकाय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अधिकारियों के मुताबिक, साकीनाका के खैरानी रोड स्थित अब्दुल रशीद कंपाउंड में मंगलवार शाम करीब 6:18 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। बुधवार तड़के करीब 12:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

दो लोगों के जले हुए शव बरामद
आग बुझाने के दौरान घटनास्थल से दो लोगों के बुरी तरह जले हुए शव बरामद किए गए। दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। अधिकारियों के अनुसार, शव उस हिस्से से मिले, जहां एयरोसोल के डिब्बे रखे हुए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

चार लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती
हादसे में चार लोग झुलस गए। इनमें दो युवक करीब 20 साल के हैं। आग से झुलसे सभी लोगों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों के शरीर का करीब 10 से 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। उनका इलाज जारी है।

4,000 वर्ग फुट इलाके में फैली आग
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आग करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैल गई थी। इसकी चपेट में 60 से 70 व्यावसायिक इकाइयां और चॉल यानी छोटे आवासीय मकान आ गए। ये इकाइयां जमीन और आंशिक रूप से एक मंजिल वाली इमारतों में थीं। आग से बिजली के तारों और उपकरणों के अलावा कपड़ों का स्टॉक, प्लास्टिक के दाने, कबाड़, लकड़ी का फर्नीचर, खाली एयरोसोल डिब्बे, एलपीजी सिलेंडर और कई मशीनें प्रभावित हुईं। सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहन और एक टेंपो भी आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग ने अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों के अनुसार, घटना की वजह का पता लगाया जाना बाकी है।
विज्ञापन


दशहरे के दिन मुंबई में आग की दो अन्य घटनाएं
मंगलवार को दशहरे के दिन मुंबई में आग लगने की यह तीसरी घटना थी। इससे पहले कुर्ला इलाके में 13 मंजिला आवासीय इमारत की बिजली की डक्ट में आग लग गई थी। इस घटना में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हुए थे। वहीं, दक्षिण मुंबई में भुलाभाई देसाई रोड स्थित प्रसिद्ध अमरसंस स्टोर में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें