महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 65 लोग घायल हो गए। कुडपान गांव में सवारियों से भरा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया जिससे ये हादसा हुआ। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी घायलों को पोलादपुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ।