फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई की जुड़वां बहनों ने सोलापुर में एक शख्स से रचाई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 04 Dec 2022 03:37 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सोलापुर

सार

दोनों बहनें आईटी कंपनी में काम करती हैं। सोलापुर में शादी आयोजित की गई थी, जिसमें लड़कियों की मां भी शामिल हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मुंबई की जुड़वा बहनों ने एक ही शख्स से शादी रचाई। वहीं शुक्रवार को मालशीरास तहसील में हुई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस में इसकी शिकायक की गई है। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है जिसकी शादी दो दिसंबर को हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को बताया कि एक शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल में फिर से शादी करना) के तहत गैर-संज्ञेय (एनसी) अपराध अकलुज पुलिस स्टेशन में दूल्हे के खिलाफ दर्ज किया गया है।

शिकायत के अनुसार,  दोनों बहनें आईटी कंपनी में काम करती हैं। सोलापुर में शादी आयोजित की गई थी, जिसमें लड़कियों की मां भी शामिल हुई थी। दरअसल कुछ दिन पहले पिता के गुजर जाने के बाद से लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन के परिवार वाले इस विचित्र शादी के लिए राजी हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें