फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: MVA को जिस तरह गिराया गया, लोगों को रास नहीं आया, पृथ्वीराज चव्हाण का केंद्र सरकार पर तंज

Fri, 02 Jun 2023 07:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक राजनीतिक स्थिति का आकलन कर रही थी।
विज्ञापन
Prithviraj Chavan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल जून में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराए जाने के तरीके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार को गिराया गया उसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक राजनीतिक स्थिति का आकलन कर रही थी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक में पार्टी की जीत ने जमीनी स्तर पर महाराष्ट्र की राजनीति को कैसे प्रभावित किया। 
विज्ञापन


सभी चाहते हैं कि एमवीए सरकार बनाए
उन्होंने कहा- हमने चर्चा किया कि कांग्रेस कहां है। महाविकास अघाड़ी दल (एमवीए) कहां से अधिकतम सीटें जीत सकती है। महाराष्ट्र में लड़ाई एमवीए और भाजपा-एकनाथ शिंदे के शिवसेना पार्टी के बीच है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग कठिन है, लेकिन सभी चाहते हैं कि एमवीए सरकार बनाए। जिन्होंने भी 2014 और 2019 में भाजपा को वोट दिया था, वह अब पछता रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, कृषि उपज के अच्छे दाम न मिलने के मुख्य मुद्दों के अलावा जिस तरह से एमवीए गिराया गया है, वह लोगों को पसंद नहीं आया। पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर बात करते हुए चव्हाण ने कहा कि सभी खिलाड़ियों और अभिनेताओं को इसके समर्थन में साथ आना चाहिए। राज्य कांग्रेस चाहती है कि पीएम मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें