सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कल्याण और डोंबिवली में एक ही दिन में 67 लोगों को कुत्तों ने काटा, जिससे अस्पतालों में हड़कंप मच गया। सभी पीड़ितों को एंटी-रेबीज इलाज दिया गया है। केडीएमसी का दावा है कि हर महीने 1000 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की जा रही है।
आवारा कुत्तों का आतंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्तों के आतंक सामने आया है। जिले के कल्याण और डोंबिवली शहरों में अलग-अलग स्थानों पर एक ही दिन में 67 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह जानकारी स्थानीय नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में कभी-कभार कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन शनिवार को अचानक मामलों की संख्या बढ़कर 67 पहुंच गई। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में भीड़ लग गई, जहां पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे।