फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बेटे की एक छलांग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बचाने दौड़े पिता भी गिरे; कुछ देर बाद मां ने भी दे दी जान

Fri, 21 Aug 2026 08:17 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

छत्रपति संभाजीनगर में पारिवारिक विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक खव्यदा डोंगर पहुंच गया। उसे समझाने के लिए पुलिस, दमकलकर्मी और परिजन करीब तीन घंटे तक जुटे रहे, लेकिन दोपहर में अचानक ऐसा हादसा हुआ कि देखते ही देखते पूरा मामला दर्दनाक मोड़ ले गया। बेटे के बाद माता-पिता के साथ क्या हुआ? घटनास्थल पर आखिर ऐसा क्या हुआ कि तीनों की जान चली गई? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
बेटे की छलांग से उजाड़ा पूरा परिवार। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पारिवारिक विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक खव्यदा डोंगर के ऊपरी हिस्से में पहुंच गया और खतरनाक चट्टान के किनारे खड़ा हो गया। करीब तीन घंटे तक पुलिस, दमकलकर्मियों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित जगह लौटने के लिए समझाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी और पूर्व तिसगांव सरपंच संजय जाधव के मुताबिक, युवक करीब सुबह 10 बजे डोंगर पर पहुंचा था।

नए मोबाइल की मांग को लेकर हुआ था विवाद?

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई। नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग को लेकर माता-पिता से कहासुनी के बाद कुनाल नाराज होकर पहाड़ी पर चला गया। बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित मुरलीधर और संगीता भी उसके पीछे पहाड़ी पर पहुंच गए और उसे वापस घर आने के लिए समझाने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, लेकिन कुनाल लगातार चट्टान के किनारे अपनी जगह बदलता रहा, जिससे बचाव अभियान मुश्किल हो गया।

बेटे को बचाने की कोशिश में कैसे हुआ हादसा?

दोपहर करीब एक बजे मुरलीधर अपने बेटे को समझाने के लिए उसके करीब पहुंचे। इसी दौरान कुनाल पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में मुरलीधर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए।

बेटे और पति को गिरते देख मां ने भी उठाया कदम?

पुलिस के मुताबिक, पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते देखने के बाद संगीता ने भी कुछ ही देर बाद पहाड़ी से छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिए और आगे की औपचारिकताओं के लिए भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें