फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया के मुर्दाघर पहुंचने को लेकर कूपर अस्पताल या पुलिस की तरफ से कोई उल्लंघन नहीं: मानवाधिकार आयोग

Wed, 16 Sep 2020 05:46 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने रिया चक्रवर्ती के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखने के लिए मुर्दाघर पहुंचने को लेकर अपने आदेश की घोषणा की। महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आयोग का कहना है कि कूपर अस्पताल या पुलिस की ओर से रिया के मुर्दाघर पहुंचने को लेकर कोई उल्लंघन नहीं किया गया था। आयोग ने मीडिया रिपोर्टों के आधार पर मामले को देखा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों पता चला था कि रिया 15 जून को मुर्दाघर में सुशांत का शव देखने गई थीं। खुद रिया ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को माना था। रिया के इस खुलासे के बाद सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले कूपर अस्पताल पर सवाल उठने लगे। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने 26 अगस्त को कूपर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें