फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः गृहराज्य मंत्री के पिता ने स्कूल कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, मामला दर्ज

Mon, 03 Jul 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
रंजीत पाटिल - फोटो : fp
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता विट्ठलराव पाटिल के खिलाफ स्कूल के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 30 जून का है ,जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक विट्ठलराव पाटिल अकोला में एक गांव के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी समय उन्होंने एक स्कूल कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया जो कैमरे में कैद हो गया। इस मामले में विट्ठलराव पाटिल के खिलाफ स्कूल के प्रिंसीपल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

बहरहाल, विट्ठलराव पाटिल के बेटे और महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने कहा है कि  मेरे पिता के खिलाफ एक पुलिस मामला दर्ज किया गया है। मेरे पिता ने किसी भी व्यक्ति को लापरवाही या थप्पड़ मारने से इनकार कर दिया है। हालांकि इस मामले की जांच पुलिस रही है और तथ्यों को जल्द ही सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


देखें वीडियो:- #WATCH: Maha minister Ranjit Patil's father Vitthalrao Patil slapping a staff during inspection of a school at his village in Akola(June 30) pic.twitter.com/rpR8RK5cGI
विज्ञापन
— ANI (@ANI_news) July 2, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें