फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट को बताया गद्दार, शिंदे गुट ने कसम तोड़कर दिया यह जवाब

Sat, 27 Aug 2022 10:22 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिंदे गुट ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ सदन के बाहर एक बैनर  लगाया, उस पर लिखा था- 'युवराजांची दिशा चुकली' (युवराज दिशा भूल गए हैं)। आदित्य ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए कहा, '50 खोखे, एकदम ओके' का नारा लगाया।

विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट और शिवसेना के बागी शिंदे गुट के बीच सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदित्य ठाकरे ने शिंदे गुट को गद्दार व देशद्रोही कह डाला। इसके जवाब में शिंदे गुट ने ठाकरे परिवार पर हमला नहीं करने की प्रतिज्ञा तोड़कर आदित्य को उसी अंदाज में जवाब दिया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों का मानना है कि 'युवराज' ने मर्यादा तोड़ दी है और वे उनके बारे में झूठ फैला रहे हैं, इसलिए उन्हें जवाब देना जरूरी है। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को शिंदे गुट ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे व पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ सदन के बाहर एक बैनर  लगाया, उस पर लिखा था- 'युवराजांची दिशा चुकली' (युवराज दिशा भूल गए हैं)।

आदित्य ठाकरे ने इसका जवाब देते हुए कहा, '50 खोखे, एकदम ओके' का नारा लगाया। ठाकरे गुट आरोप लगा रहा है कि शिवसेना के बगावती विधायकों को 50-50 करोड़ दिए गए हैं।  बता दें, महाराष्ट्र में जून में हुई उठापटक के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का एक गुट अलग हो गया है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार गिर गई और शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में दोनों गुटों के बीच कई बार शक्ति प्रदर्शन हुआ। बुधवार को भी दोनों गुटों के विधायकों ने प्रदर्शन किया था। शिंदे गुट व भाजपा के विधायकों ने भी उद्धव व आदित्य ठाकरे के खिलाफ नारेबाजी की थी। वहीं, शिवसेना व राकांपा के विधायकों ने शिंदे व भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें