फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटा

Thu, 12 Jun 2025 11:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगली

सार

अनिल की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद अनिल ने राधिका से दूसरी शादी की थी। राधिका ने हत्या के बाद अपने चचेरे भाई को फोन करके घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जहां राजा की पत्नी सोनम पर ही राजा की हत्या का आरोप है। इस बीच महाराष्ट्र के सांगली में एक ऐसी ही घटना घटी है। जहां शादी के 15 दिन बाद ही एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और पति की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
सांगली जिले के कुपवाड़ में राधिका लोखंडे नामक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। राधिका की 23 मई को ही अनिल लोखंडे से शादी हुई थी। शादी के महज तीन हफ्ते बाद ही इसका खौफनाक अंत हुआ। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय राधिका और 53 साल के अनिल के बीच 10 जून की देर रात झगड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अपने पति पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसकी जान ले ली। 

ये भी पढ़ें- बिहार के महाकांड: 7 से 17 साल तक की बच्चियों का वर्षों हुआ शोषण, सफेदपोशों का काला चेहरा सामने आते ही हड़कंप
विज्ञापन


अनिल की पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। जिसके बाद अनिल ने राधिका से दूसरी शादी की थी। राधिका ने हत्या के बाद अपने चचेरे भाई को फोन करके घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने घर जाकर राधिका को गिरफ्तार कर लिया। 11 जून को पुलिस ने राधिका को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हुई लड़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में राधिका ने सोते समय अनिल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। 

ये भी पढ़ें- Operation Honeymoon: इस जगह राजा को ठिकाने लगाने की थी सोनम की योजना; पर्यटकों को देख बदली लोकेशन; हुआ खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें