फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव: बीते 24 घंटे में 895 ने तोड़ा दम, 66 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

Tue, 27 Apr 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में कोरोना कहर जारी है। बीते दो दिनों में नए मामले घटे, लेकिन मौतें बढ़ने लगीं हैं। मंगलवार को राज्य में रिकॉर्ड 895 मौतें हुईं। 
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना का तांडव जारी है। यहीं बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के शिकार 895 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यह महामारी शुरू होने के बाद एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना से 66,179 मौतें हो चुकी हैं।  मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मुंबई में 3999 नए मरीज मिले हैं। यह सोमवार की तुलना में मामूली अधिक हैं। सोमवार को 3876 नए केस सामने आए थे। 

विज्ञापन

मंगलवार को मुंबई में 66,358 नए कोरोना केस मिले। यह सोमवार के 48 हजार की तुलना में काफी अधिक हैं। सोमवार को 48,700 नए केस मिले थे और 524 लोगों की मौत हो गई। इस दृष्टि से लगता है केस घटने का बीते दो दिनों का अनुभव स्थाई दौर नहीं माना जा सकता। राज्य में अब कुल संक्रमित बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं। इनमें से 36,69,548 ठीक हो गए हैं। सक्रिय केस की संख्या 6,73,000 है। 

देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
पिछले साल से ही महाराष्ट्र कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। मौतों व नए संक्रमित मरीजों के मामले में वह सबसे ज्यादा पीड़ित है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र व नौ अन्य राज्यों में देश के 69 प्रतिशत कोरोना मरीज हैं। राज्य में एक मई तक धारा 144 के तहत कठोर पाबंदी लगी हुई हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें