फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Feb 2020 01:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अकोट जिले में दो अज्ञात हमलावरों ने प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि पीजेपी के अकोला जिले के पूर्व प्रमुख तुषार पुंडकर को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोली मारी गई। शनिवार तड़के अकोला के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुंडकर शुक्रवार रात करीब 10 बजे अकोट के पुलिस कॉलोनी इलाके में टहल रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें पीछे से दो गोली मारी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें अकोट शहर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक और दो खाली कारतूस मिले हैं। पुंडकर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अकोला के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। मामले में फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें