फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar: 'आपने वोट दिया, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे मालिक हैं', जनसभा में भड़के उपमुख्यमंत्री अजित पवार

सार

विवार को बारामती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री पवार ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें अपना नौकर बना लिया है। राकांपा नेता ने कहा कि आपने मुझे वोट दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे मालिक हैं।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक जनसभा में काफी नाराज हो गए। उन्होंने उस समय अपना आपा खो दिया, जब बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें कई मांगों के साथ ज्ञापन सौंपे। नाराज अजित पवार ने लोगों से कहा कि वे सिर्फ इसलिए उनके मालिक नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें वोट दिया है। रविवार को बारामती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री पवार ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें अपना नौकर बना लिया है। राकांपा नेता ने कहा कि आपने मुझे वोट दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे मालिक हैं। इस बीच अजित पवार के कैबिनेट सहयोगी और महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात पर जोर दिया कि लोग सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे ही नेताओं को सत्ता में लाते हैं।

विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जनप्रतिनिधियों और अन्य नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और उन्हें पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है। फडणवीस को लिखे पत्र में उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बीड जिले के एक गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के करीब एक महीने बाद भी कुछ आरोपी अब तक फरार हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि इस क्रूर घटना की प्रतिक्रिया अब पूरे राज्य से आ रही है और पहला आक्रोश मोर्चा हाल ही में बीड में आयोजित किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों ने अपराध के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग की। पत्र में कहा कि विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि और नेता सार्वजनिक मंचों से इस घटना की निंदा कर रहे हैं और यहां तक कि इसके लिए जिम्मेदार मास्टरमाइंड और व्यक्ति का नाम भी ले रहे हैं। उन्होंने इस पत्र को सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें