फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई' सरकार गिरने के बावजूद तेवर में संजय राउत

Thu, 30 Jun 2022 11:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने की कवायद तेज हो गई है। इन सब के बीच शिवसेना नेता संजय राउत एक बार फिर मीडिया में आए और उद्धव ठाकरे की तारीफ की।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बावजूद शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के तेवर नहीं बदले हैं। आज एक बार फिर वे मीडिया के सामने आए और बालासाहेब ठाकरे की दुहाई देते हुए एक बार फिर से सत्ता में आने की बात कही है। राउत ने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे।

विज्ञापन




उद्धव ठाकरे बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता: राउत
संजय राउत ने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात को इस्तीफा दिया। सर्वोच्च न्यायालय से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था। वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं। राउत ने कहा कि 2.5 साल तक उद्धव जी के नेतृत्व में सरकार चली, लेकिन उन्होंने जाते-जाते ये बात कही कि हमारे ही लोगों ने मुझसे गद्दारी की इसलिए अब मैं ये सरकार नहीं चला सकता हूं। 

हर जाति और धर्म के लोग उद्धव ठाकरे का समर्थन करते हैं: राउत
संजय राउत ने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है। हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है। 
विज्ञापन


कल ईडी के समक्ष पेश होने जाऊंगा: संजय राउत
महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मैं कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय जा रहा हूं। बता दें कि ईडी ने राउत को दूसरा समन भेजा था, जिसमें उन्हें पात्रा चॉल भूमि घोटाले के सिलसिले में 1 जुलाई को पेश होने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें