फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना की दशहरा रैली पर उद्धव-शिंदे गुट में तकरार, पवार बोले- मोदी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया

Mon, 29 Aug 2022 08:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे-शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली शिवाजी पार्क में होगी। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सोमवार को इसका एलान किया। यह बयान ऐसे वक्त आया, जब उनकी अगुवाई वाले गुट को बृहन्मुंबई महानगरपालिका से रैली के लिए अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। शिवसेना पिछले कई वर्षों से विशाल शिवाजी पार्क में इस रैली का आयोजन करती रही है। इस दौरान पार्टी संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का भाषण भी होता था।

विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने उद्धव ठाकरे गुट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ठाकरे गुट संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के सिद्धांतों और विचारधारा को भूल गया है। उसे यह रैली करने का कोई अधिकार नहीं है।

शरद पवार ने पीएम मोदी को घेरा
इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा का मकसद केवल छोटे दलों को सत्ता से बाहर करना है। केंद्र सरकार ने 2014 के आम चुनाव के समय से कई वादे किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम गैर-भाजपा दलों को एक साथ लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वह अपनी उम्र के कारण कोई जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


गोगावले के बयान से भाजपा को अलग किया
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना के बागी विधायक o मंत्री भरत गोगावले के एक बयान से अपनी पार्टी को अलग कर लिया है। गोगावले ने कहा था कि उनके खिलाफ अदालत में चल रहा अयोग्यता का मामला इस सरकार का कार्यकाल समाप्त होने तक चलेगा। मामले में बावनकुले ने कहा कि मैं केवल इतना कह सकता हूं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमें स्वीकार्य होगा।

विद्या चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज
राकांपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पीएस में आईपीसी की धारा 500,505(2),135 और 37(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता मोहित कंबोज ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

आत्मदाह करने वाले किसान की मौत
महाराष्ट्र विधानभवन परिसर के बाहर 23 अगस्त को खुद को आग के हवाले करने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को यहां मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान सुभाष देशमुख के रूप में की गई है। वह किसान थे और 45 प्रतिशत जल गए थे। देशमुख धाराशिव के रहने वाले थे।

शिंदे खेमे में शामिल होना चाहते हैं दो-तीन विधायक
महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भूमरे ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे गुट के दो-तीन विधायक शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने उनके नाम बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं उनके नाम नहीं बताउंगा, लेकिन इतना कह सकता हूं कि वे कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्र से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें