फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे से मिलने पहुंचे शरद पवार; मख्यमंत्री ने जयशंकर को पत्र लिखकर कही यह बात

Thu, 01 Jun 2023 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे और शरद पवार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

राकांपा प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आधिकारिक आवास 'वर्षा' बंगले पर पहुंचे। दोनों के बीच गुरुवार शाम करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने और शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक है।

विज्ञापन

 

मराठा मंदिर संगठन के 75वें स्थापना दिवस में आमंत्रित किया
शरद पवार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को मराठा मंदिर संगठन के 75वें स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। पवार ने मालाबार हिल में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में शिंदे से मुलाकात की। पवार मुंबई स्थित मराठा मंदिर संस्था के अध्यक्ष हैं। शरद पवार ने कहा कि उन्होंने कलाकारों और मराठी फिल्म उद्योग तथा रंगमंच से जुड़े लोगों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

शिंदे ने जयशंकर को पत्र लिखा
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर उनका ध्यान बेबी अरिहा शाह के मामले की ओर आकर्षित किया जो पिछले 20 महीनों से जर्मनी में फॉस्टर होम में फंसी हुई है। उन्होंने मामले में सरकार से मदद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अदाणी ने एनसीपी सुप्रीमो से की भेंट
इस बीच जानेमाने कारोबारी गौतम अदाणी ने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पवार ने कहा कि सिंगापुर से एक प्रतिनिधिमंडल मेरे पास आया था और वे किसी तकनीकी मुद्दे पर उद्योगपति गौतम अदाणी से मिलना चाहते थे। इस लिए अदाणी और उनकी मुलाकात हुई। पवार ने कहा कि यह तकनीकी मुद्दा है, इसलिए मुझे इसके बारे में ज्यादा समझ नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें