फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 'मुलाकातें वीडियो कॉन्फ्रेंस-फोन के जरिए भी होती है' CM पद को लेकर सस्पेंस पर बोले शिवसेना नेता

Fri, 29 Nov 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले चर्चा होती है। इसमें समाधान निकालने पर बातचीत होती है। मुख्यमंत्री महायुति और महाराष्ट्र का होगा।
विज्ञापन
उदय सामंत - फोटो : ANI (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद कल यानी की गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठ सका। इसके लिए मुंबई में एक और बैठक होने वाली है। गुरुवार को अमित साह से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता उदय सामंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। शिवसेना नेता ने कहा कि मुलाकातें केवल फिजिकली नहीं, बल्कि मोबाइल के जरिए भी होती है।
विज्ञापन


सीएम पद को लेकर शिवसेना नेता उदय सामंत ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हम सुबह तक एकनाथ शिंदे के साथ थे। कल वह वापस आएंगे और ऐसा नहीं है कि मुलाकातें केवल फिजिकली ही होती है, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मोबाइल के जरिए भी होती है। जैसा कि एकनाथ शिंदे ने कहा है महाराष्ट्र कैबिनेट को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।"

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह से पहले चर्चा होती है। इसमें समाधान निकालने पर बातचीत होती है। मुख्यमंत्री महायुति और महाराष्ट्र का होगा। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज के संकल्प को पूरा करेंगे। यह 20 साल में महाराष्ट्र सरकार का सबसे तेज शपथ ग्रहण समारोह होगा।"
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत
बता दें कि  कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के महा विकास अघाड़ी गठबंधन को हराकर महायुति ने 288 में 235 सीटें जीती जिसमें से अकेले भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। इस आधार पर ये तय माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम भाजपा से ही होगा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें