फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devendra Fadnavis: '..मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा', देवेंद्र फडणवीस का पुराना बयान वायरल; पढ़ें पूरा वाकया

Wed, 04 Dec 2024 01:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस का यह बयान 2019 का है, जो 2024 के विधानसभा के नतीजे आने के बाद फिर से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। वे अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस पांच सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने सबसे पहले एकनाथ शिंदे और अजित पवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के नारे 'एक है तो सेफ हैं' को भी दोहराया। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना यान तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि उन्होंने यह बयान 2019 में दिया था। 
विज्ञापन


फडणवीस का पुराना बयान हुआ वायरल
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस का यह बयान 2019 का है, जो 2024 के विधानसभा के नतीजे आने के बाद फिर से वायरल हो रहा है। उन्होंने 2019 के चुनाव में कहा था, "मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना। मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा।" उन्होंने अपने इस बयान को पिछले महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो के साथ साझा किया था। वीडियो में उनके इस बयान को उनके आवाज के साथ बड़े-बड़े शब्दों में लिखा भी गया था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा 132 से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाविकास आघाड़ी ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं। जिसमें कांग्रेस ने 16 और शिवसेना ने 20 सीटें जीतीं।
विज्ञापन


महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच था मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से मिलकर बनी महायुति गठबंधन का कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) से मिलकर बने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी से था। जबकि राज्य में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं चुनाव आयोग के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 65.11 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो पिछले (साल 2019) विधानसभा चुनाव के (61.44 फीसदी) मुकाबले कुल 3.67 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें