फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Crisis: ठाकरे सरकार के लिए संकट की घड़ी, कल विधानसभा में साबित करना होगा बहुमत, शिंदे भी लौटेंगे मुंबई

Wed, 29 Jun 2022 10:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान गुरुवार को फ्लोर टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसमें उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करना होगा। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Twitter@ CMO Maharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानमंडल सचिव से गुरुवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। यह पत्र सत्तारूढ़ शिवसेना में वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा बागी रुख अपनाने के बाद आया है, जो पिछले सप्ताह से पार्टी के अधिकांश विधायकों और कई निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिससे ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार संकट में घिर गयी है।

विज्ञापन


जानें राज्यपाल ने पत्र में क्या लिखा था?
महाराष्ट्र विधानभवन के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत को लिखे पत्र में कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का एक विशेष सत्र 30 जून (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव पर मतदान एकमात्र एजेंडा होगा और किसी भी सूरत में सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक पूरी करनी होगी।  पत्र में कहा गया है कि सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाएगा और इसके लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। 

फडणवीस ने राज्यपाल से की मुलाकात
शिवसेना के नेता एवं मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत से महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक स्थिति के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। फडणवीस ने कोश्यारी से अनुरोध किया कि वह उद्धव ठाकरे सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहें। फडणवीस ने दावा किया कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार अल्पमत में प्रतीत हो रही है क्योंकि शिंदे गुट के 39 शिवसेना विधायकों ने कहा है कि वे सरकार का समर्थन नहीं करते हैं।
विज्ञापन


शिंदे गुरुवार यानी कल मुंबई लौटेंगे
वहीं शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के खिलाफ विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए गुरुवार को मुंबई जाएंगे। शिंदे ने मंदिर के बाहर पत्रकारों से कहा कि वह औपचारिकताएं पूरी करने के लिए गुरुवार को मुंबई लौटेंगे। इसका मतलब है कि वह नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें