फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में रेव पार्टी पर छापेमारी, एकनाथ खड़से के दामाद समेत सात गिरफ्तार; पुलिस हिरासत में भेजे गए

Sun, 27 Jul 2025 07:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए, एकनाथ खडसे ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था? 
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारकर भारी मात्रा में ड्रग्स, हुक्का और शराब बरामद की। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। इन सभी को पुणे की अदालत ने 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पुणे के एक फ्लैट पर रविवार की सुबह छापेमारी की गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर मारा छापा
पुलिस ने बताया कि उन्हें पुणे के खराडी इलाके में रेव पार्टी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। छापे के दौरान गांजा, शराब और हुक्का बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापे पर प्रतिक्रिया देते हुए, एकनाथ खडसे ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि क्या पुलिस कार्रवाई के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था? 

ये भी पढ़ें- Uddhav-Raj Thackeray Meeting: 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन



राजनीतिक बयानबाजी शुरू
प्रांजल, एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति हैं। रोहिणी बी राजनीति में सक्रिय हैं और एनसीपी एसपी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है और शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि यह छापा सरकार के खिलाफ बोलने वालों के लिए एक संदेश है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें