फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: हथियारों और नोटो संग रील बनाकर की वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहुंचा जेल

Wed, 02 Nov 2022 01:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया, पहले से लंबित एक मामले में सुरेंद्र पाटिल को ठाणे के डोंबिवली में एक थाने में बुलाया गया था। जब कमरे में कोई नहीं था, वह पुलिस की कुर्सी पर बैठ गया और पैसों हथियार लहराते हुए उसने वीडियो बनाई और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स को पैसों और हथियारों के साथ इंस्टाग्राम रील बनाना महंगा पड़ गया। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, 50 वर्षीय आरोपी की पहचान सुरेंद्र पाटिल के रूप में हुई है। वह रील बनाने का शौकीन है। कुछ दिन पहले ऐसा ही एक अन्य मामला उस पर लंबित है। 

पुलिस थाने में बनाई रील 
पुलिस अधिकारियों ने बताया, पहले से लंबित एक मामले में सुरेंद्र पाटिल को ठाणे के डोंबिवली में एक थाने में बुलाया गया था। जब कमरे में कोई नहीं था, वह पुलिस की कुर्सी पर बैठ गया और पैसों हथियार लहराते हुए उसने वीडियो बनाई और वायरल कर दिया। इसके बाद मानपाड़ा पुलिस ने सुरेंद्र पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया, इंस्टाग्राम पर सुरेंद्र पाटिल के लाखों फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने उसके पास से महंगी गाड़ी, लाइसेंसी बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और कुकरी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें