फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण से शरद पवार नाराज? पार्थ पवार ने दादा से की मुलाकात; विलय पर हुई बात

Sat, 31 Jan 2026 11:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम पद की शपथ को लेकर शरद पवार की नाराजगी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और उन्होंने एनसीपी के दोनों दलों के विलय को लेकर भी बात की। जिसके बाद सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने दादा शरद पवार से मुलाकात की। 
विज्ञापन
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत नेता अजित पवार और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे एनसीपी के दोनों विरोधी गुटों के विलय के बारे में अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


शरद पवार की नाराजगी की खबरों के बीच मिले पार्थ पवार
  • सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसे लेकर शरद पवार ने शनिवार सुबह बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर उनके साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।
  • उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का फैसला हो सकता है, लेकिन इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 
  • दोनों राष्ट्रवादी गुटों के विलय पर शरद पवार ने कहा, 'पिछले चार महीनों से दोनों गुटों के बीच सकारात्मक चर्चा चल रही थी। अजित पवार और जयंत पाटिल इस पर बातचीत कर रहे थे। यह फैसला 12 तारीख को घोषित किया जाना था। अजित की इच्छा थी कि दोनों राष्ट्रवादी गुट एक साथ आएं और मेरी भी यही इच्छा है।' 
  • शरद पवार ने आशंका जताई थी कि दोनों दलों की एकीकरण प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। जिसके बाद पार्थ पवार ने अपने दादा से मुलाकात की।



करीबी नेता का दावा- संवाद में कमी, इसे ठीक करने की जरूरत
दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार के करीबी सहयोगी और बारामती में पवार परिवार के भरोसेमंद किरण गुजर ने कहा, 'पवार साहब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, वह सही है। हालांकि, मुझे लगा कि संवाद में कुछ कमी है और इसे ठीक किया जाना चाहिए। बाद में, पार्थ ने पवार साहब से संपर्क किया और पूरे परिवार से बात की।' उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान, पार्थ ने आश्वासन दिया कि 'पवार परिवार सहित बारामती में हर कोई अजित दादा की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- घट गई पवार पावर: सुनेत्रा डिप्टी सीएम, पर 'दादा' जितनी ताकत नहीं; इस मंत्रालय को फडणवीस ने रख लिया अपने पास


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें