फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: वसई बीच पर नौका पलटने से एक की मौत, पांच को बचाया गया

Sat, 04 Jan 2020 11:36 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई कस्बे में रणगांव बीच पर एक नौका के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार रात को बताया कि छह लोगों ने शुक्रवार रात को अवैध रूप से एक नौका किराए पर ली और वे रणगांव बीच पर समुद्र में गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नौका पलटने से गिरिज निवासी स्टीवन काउटिन्हो (38) की मौत हो गई। पांच अन्य को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें