फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया लैंडमाइन हमला, 11 जवान घायल, 1 की मौत

Thu, 04 May 2017 11:51 AM IST
एजेंसी/ गढ़चिरौली
विज्ञापन
हमले में घायल जवान
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बुधवार को सी-60 कमांडोज के एक बमरोधी वाहन पर लैंडमाइन हमला किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हमले में 11 जवान घायल हुए हैं, जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले के भामरागड़ से जब शाम को एक पेट्रोल पार्टी गुजर रही थी उसी समय यह हमला हुआ। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस की नक्सलविरोधी अभियान चलाने वाली सी-60 फोर्स के कुछ जवानों पर हमले की खबरें हैं। सुरक्षा बल के जवानों की एक टीम इलाके में अभियान चला रही थी। 

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दिन में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ और दो महाराष्ट्र पुलिस के जवान घायल हो गए थे। 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के एक बड़े हमले में सीआरपीएफ के 25 जवानों की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें