फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पालघर में वेतन नहीं मिलने पर ड्राइवर ने चोरी की बस; शंघाई में बैठे डॉक्टर ने मुंबई में की सर्जरी

Tue, 30 Dec 2025 11:23 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक पूर्व ड्राइवर को बस चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। टूर कंपनी के मालिक ने बताया कि 23 दिसंबर को वलिव फाटा इलाके से उनकी बस गायब हो गई थी, जिसके बाद चोरी का मामला दर्ज किया गया।

जांच में पुलिस ने 27 वर्षीय कुणाल किशोर गायकवाड को संदिग्ध पाया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कंपनी ने उसका एक महीने का वेतन नहीं दिया था और गुस्से में उसने बस चोरी कर ली। चोरी की गई बस, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है, वसई से बरामद की गई।

शंघाई में बैठे डॉक्टर ने मुंबई में की दो सफल रोबोटिक सर्जरी

विज्ञापन

चिकित्सा जगत में एक नया इतिहास रचते हुए चीन के शंघाई में बैठे एक सर्जन ने 5,000 किलोमीटर दूर मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में भर्ती दो मरीजों का सफल ऑपरेशन किया। भारत में इस तरह की यह पहली अंतरराष्ट्रीय रिमोट रोबोटिक सर्जरी है। अस्पताल के मुताबिक, टूमाई रिमोट रोबोटिक सिस्टम के जरिये प्रोस्टेट और किडनी से जुड़ी ये जटिल सर्जरी की गईं। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी इसकी रफ्तार रही। शंघाई और मुंबई के बीच डेटा ट्रांसमिशन में महज 132 मिलीसेकंड का समय लगा, जिससे सर्जन को दूर बैठकर भी हाथ चलाने में वैसी ही सटीकता मिली जैसे वे मरीज के पास हों। अस्पताल के यूरो-ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ. टीबी युवराजा ने इस प्रक्रिया का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि यह सफलता भविष्य में दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले मरीजों को दुनिया के बेहतरीन विशेषज्ञों से इलाज दिलाने की राह खोलेगी। अब इलाज के लिए भौगोलिक सीमाएं कोई बाधा नहीं रहेंगी।

कुर्ला बस हादसे के एक साल बाद ड्राइवर का लाइसेंस रद्द, संजय मोरे पर आखिरकार कार्रवाई
मुंबई के कुर्ला इलाके में BEST बस हादसे के एक साल से अधिक समय बाद महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग (एमएमवीडी) ने बड़ा फैसला लेते हुए बस चालक संजय मोरे का स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। संयोग से यह कार्रवाई उसी दिन हुई, जब मुंबई के भांडुप इलाके में उसी कंपनी की एक और BEST बस ने 14 यात्रियों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौत और 10 के घायल होने की खबर है। एमएमवीडी अधिकारियों के अनुसार, 12 दिसंबर को आर्थर रोड जेल में बंद संजय मोरे को नोटिस दिया गया था और उसके जवाब के बाद वडाला आरटीओ ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


आरटीओ रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय मोरे के पास करीब 25 साल से परिवहन श्रेणी का लाइसेंस था। शुरुआत में उन्हें हल्के वाहनों का लाइसेंस मिला था, जिसे बाद में भारी वाहन चलाने के लिए अपग्रेड किया गया। 9 दिसंबर 2025 को 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस ने कुर्ला स्टेशन के पास भीड़ को रौंद दिया था। हादसे के बाद मुंबई पुलिस ने लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की थी, लेकिन कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के अधिकार के कारण कार्रवाई में देरी हुई। अब मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 19 के तहत लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, जिससे संजय मोरे किसी भी वाहन को चलाने के अयोग्य हो गए हैं।

विज्ञापन

मुंबई की ब्रॉडवे की कमर्शियल स्ट्रीट में आग, कई दुकानें जलकर खाक

मुंबई की ब्रॉडवे कमर्शियल स्ट्रीट में मंगलवार की सुबह भारी आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के अनुसार, कम से कम 5 दुकानें, जिनमें खिलौने और सजावटी सामान की दुकानें शामिल थीं, पूरी तरह नष्ट हो गईं। जहरीली काली धुआं फैलने से आसपास के इलाके में खौफ फैल गया, लेकिन 12 दमकल इंजन और 9 फायर स्टेशनों की टीम ने लंबे समय तक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें