फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बिना वीजा-पासपोर्ट के ठाणे जिले में रह रहे थे आठ बांग्लादेशी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 04:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीरा-भायंदर के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के वरिष्ठ निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Visa Passport - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे छह महिलाओं समेत आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी बांग्लादेसी नागरिकों को 
विज्ञापन

मीरा रोड के नयानगर से गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। 

मीरा-भायंदर के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के वरिष्ठ निरीक्षक समीर अहिरराव ने कहा कि ये सभी आठ व्यक्ति जीवन-यापन के लिए अजीबोगरीब काम करते थे। उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुणे के एक गोदाम में लगी आग

महाराष्ट्र के पुणे जिले के वाघोली इलाके में एक सजावट सामग्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में जलने से तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल इस आग पर काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन


डेवलपर बाप-बेटे की जोड़ी ने ठगे 2.7 करोड़ रुपये

पुलिस ने शनिवार एक डेवलपर और उसके बेटे के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। दोनों मिलकर एक संपत्ति सौदे में 2.7 करोड़ रुपये के हीरा व्यापारी को रूप से ठगने की कोशिश कर रहे थे। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 2016 में फ्लैट के पुनर्विकास के लिए बाप-बेटे की जोड़ी को 2.7 करोड़ रुपये दे चुका है। उसने आरोप लगाया कि उसने विले पार्ले के एक हाउसिंग सोसाइटी में 1,876 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदने के लिए कुल 3.1 करोड़ रुपये में से 2.27 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उन्हें इसके लिए आवंतन पत्र भी दिया गया था, जिसमें उन्हें 2018 तक फ्लैट सौंपने की बात कही गई थी। 

2019 में शिकायतकर्ता को सूचित किया गया था कि उस फ्लैट को किसी दूसरे खरीदार को बेच दिया गया है। इसके बाद उन्हें इमारत में एक दूसरे फ्लैट की पेशकश की गई। डेवलपर्स के खिलाफ विश्वास के आपराधिक उल्लंघन और धोखाधड़ी के लिए भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें