फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: पूर्व मंत्री मुरुमकर ने कांग्रेस छोड़ी, नागपुर में पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की हत्या

Tue, 27 Feb 2024 02:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बसवराज पाटिल ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2019 के राज्य चुनावों में भाजपा के अभिमन्यु पवार से हार गए। जबकि पाटिल से संपर्क नहीं किया जा सका। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में पार्टी के एक पदाधिकारी ने दावा किया कि पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि पाटिल 1999 और 2004 के बीच राज्य मंत्री थे। इससे पहले वह  ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा सीटों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2019 के राज्य चुनावों में भाजपा के अभिमन्यु पवार से हार गए। जबकि पाटिल से संपर्क नहीं किया जा सका, कांग्रेस सचिव अभय सालुंके ने कहा कि पाटिल के पार्टी छोड़ने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि 2019 में औसा विधानसभा सीट से हारने के बाद वह जनता के संपर्क में नहीं थे। 
विज्ञापन

नागपुर में फोटो जर्नलिस्ट की गोली मारकर हत्या

नागपुर में 54 वर्षीय फोटो जर्नलिस्ट विनय पूनेकर की हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पूनेकर (54) की शनिवार को राज नगर स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान साक्षी ग्रोवर (35) के रूप में हुई है। वहीं, मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला हेमंत शुक्ला (35) फरार है। इधर, आरोपी महिला साक्षी की बात करें तो वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

 

पाईस पंपिंग स्टेशन में आग लगने से मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित

मुंबई से 60 किलोमीटर दूर ठाणे के पिसे में पंपिंग स्टेशन में आग लगने के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आग शुक्रवार शाम को लगी।  इससे कुछ पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति के साथ-साथ गोलानजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से आपूर्ति प्रभावित हुई है। परिणामस्वरूप, अगले 24 घंटों तक इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। पश्चिमी उपनगरों और मुंबई के अन्य हिस्सों में जल आपूर्ति का दबाव भी प्रभावित हो सकता है।  बीएमसी प्रशासन ने  नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान वह सहयोग करें और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें।

वेतन वृद्धि, अतिरिक्त लाभ को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का नागपुर में विरोध प्रदर्शन 
लगभग 700 मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि और अतिरिक्त लाभ की मांग को लेकर सोमवार को नागपुर में सिविल लाइन्स में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आधिकारिक आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ता ने दावा किया कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा सात हजार रुपये का मूल वेतन, 10,000 रुपये की मासिक वेतन वृद्धि और दो हजार रुपये अतिरिक्त देने का वादा किया गया था, लेकिन इनमें से कुछ भी पूरा नहीं हुआ। पुलिस ने देर शाम प्रदर्शनकारियों को डिप्टी सीएम के बंगले से संविधान चौराहे पर शिफ्ट कर दिया। 
विज्ञापन

नागपुर जिले में पैसे के विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी की कर दी हत्या

नागपुर जिले में एक गांव में पैसे के मामले पर बहस के बाद सोमवार तड़के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या का प्रयास किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना नागपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर बिद गणेशपुर गांव में हुई। अधिकारी ने कहा कि रंजीत नत्थू चौधरी (48) नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर दंपति के बीच पैसे के मामले पर तीखी बहस के कुछ घंटों बाद देर रात करीब 2 बजे अपनी 45 वर्षीय पत्नी की नींद में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चौधरी ने अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल, गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें