फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र अपडेट्स: वाजे ने नाम के लिए अंबानी के घर के बाहर खड़ी की विस्फोटक गाड़ी, एनआईए ने हाईकोर्ट को बताया

Thu, 08 Oct 2026 04:58 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के लातूर जिले के पालशी गांव में 60 वर्षीय एक किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब महाराष्ट्र के पश्चिमी हिस्से के करीब 80 प्रतिशत तहसीलों में गंभीर सूखे की स्थिति बनी हुई है। मृतक की पहचान जीवन गव्हाणे के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का दावा है कि फसल खराब होने के कारण उन पर करीब 1.90 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। इसमें लगभग 90,000 रुपये एक निजी बैंक के और करीब एक लाख रुपये साहूकार के बकाया थे। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, इसी कर्ज के बोझ के चलते उन्होंने मंगलवार रात यह कदम उठाया। किसान ने पालशी गांव में अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। रेणापुर थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है, लेकिन इसके पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।'
Trending Videos

पानी की टंकी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

महाराष्ट्र के लातूर में बुधवार को पांच वर्षीय एक बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था, तभी वह खुली पानी की टंकी में गिर गया। मृतक की पहचान शांतनु वरवटे के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ काशीलिंगेश्वर नगर स्थित नाना-नानी के घर आया हुआ था। उसके माता-पिता पुणे में रहते हैं।

पुलिस निरीक्षक अरविंद पवार ने पीटीआई को बताया, 'मंगलवार को वह घर के पास अन्य बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटनावश पास के परिसर में बनी पानी की टंकी में गिर गया।' बच्चे को टंकी से बाहर निकालकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाजे ने नाम के लिए अंबानी के घर के बाहर खड़ी की विस्फोटक गाड़ी, एनआईए ने हाईकोर्ट को बताया

एनआईए ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने अपना नाम चमकाने के लिए 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी खड़ी की थी।
एनआईए ने अदालत को यह भी बताया कि वाजे ने अपने व्यवसायी मित्र मनसुख हिरेन की हत्या कर दी थी। उनके पास वह वाहन था जो अंबानी के घर के बाहर खड़ा किया गया था। वाजे ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे लगा था कि हिरेन एक कमजोर कड़ी हैं।

जस्टिस जीएस कुलकर्णी व जस्टिस नीला गोखले की खंडपीठ ने पिछले हफ्ते एक विशेष अदालत की तरफ से वाजे को दी गई जमानत पर अंतरिम रोक के अपने पिछले आदेश को बढ़ा दिया। एनआईए ने बम की धमकी और हिरन की हत्या मामले में वाजे की जमानत के खिलाफ अपील दायर की थी। एनआईए की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने बताया कि वाजे को पहले एक फर्जी मुठभेड़ मामले में संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया गया था।

नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप में लातूर का स्कूल संस्थापक गिरफ्तार
लातूर के एक प्राइवेट स्कूल के संस्थापक और प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल संस्थापक पर नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप था। मामले अभी तक वो फरार चल रहा था। चार अक्तूबर को एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में 54 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि तब से आरोपी प्रिंसिपल फरार चल रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों ने उदगीर, ओमरगा, पुणे, पनवेल और पालघर समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आखिरकार बुधवार रात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लातूर के पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे खुद इस जांच की निगरानी कर रहे थे।

सूखा नुकसान का पता लगाने के लिए नांदेड़ में फसल कटाई का काम जारी
महाराष्ट्र की नांदेड़ तहसील में सूखे जैसे हालात के बीच खरीफ की मुख्य फसलों की असल पैदावार का पता लगाने के लिए फसल कटाई का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह प्रक्रिया किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलने की पात्रता तय करने में अहम भूमिका निभाती है। 26 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार ने बारिश की कमी के कारण राज्य के 358 में से 265 तालुकाओं (राज्य का 74 प्रतिशत हिस्स) में सूखा घोषित किया था और राहत उपायों की घोषणा की थी, जिनमें फसल ऋण का पुनर्गठन, जमीन के लगान में छूट और बिजली बिल पर सब्सिडी शामिल है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को कहा था कि राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों में फसल के नुकसान का आकलन 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार दिवाली से पहले प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद देगी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मतदाता सूची सुधार के लिए विशेष अभियान, 10-11 अक्तूबर को लगेंगे शिविर
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों को शामिल करने और अपात्र नामों को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत पांच से नौ अक्तूबर तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मतदाता पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारी छात्रों को आवेदन भरने में मदद कर रहे हैं। घर-घर जाकर भी ऐसे पात्र लोगों की पहचान की जा रही है, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है। नए मतदाताओं से फॉर्म-छह भरवाया जा रहा है। जो पात्र लोग सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिले, उनके लिए 10 और 11 अक्तूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 12 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन ऑफलाइन के अलावा निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल और ईसीआईनेट ऐप से ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें