फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Updates: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में डकैती, बदमाश सोना-नकदी लूटकर फायरिंग करते हुए फरार

Mon, 20 Jul 2026 09:12 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क ,अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू कस्बे में सोमवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे इरानी रोड स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे। उनके पास बंदूक और धारदार हथियार थे। बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार दिखाकर धमकाया और शोरूम से सोने के आभूषण तथा नकदी लूट ली। वारदात के बाद आरोपियों ने लोगों में दहशत फैलाने और आसानी से भागने के लिए कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर दहानू पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। लूटे गए सोने और नकदी की कुल कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें