फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में बेकाबू टैंकर बाइक को रौंदते हुए खाई में गिरा, दो की मौत

Tue, 09 May 2023 02:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

टैंकर ने दो बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले के दिवे घाट पहाड़ी खंड क्षेत्र में सोमवार रात टैंकर ने दो बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कच्ची शराब का परिवहन करने वाला एक टैंकर पुणे शहर के हडपसर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे पुणे-सासवड रोड पर दिवे घाट सेक्शन में उसका ब्रेक फेल हो गया। उसी दौरान टैंकर ने दो बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद ड्राइवर का भी टैंकर से नियत्रंण हट गया। जिसके बाद टैंकर भी डिसबैलेंस होकर खाई में जा गिरा। वहीं, घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने बताया कि टैंकर चालक और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ब्रेक फेल होना प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें