फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: सीएम की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सड़क हादसे में घायल, ड्रग सप्लायर कैलाश राजपूत का सहयोगी गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 01:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घटना के बाद स्कूटर पर सवार तीन लोग दोपहिया वाहन को छोड़कर भाग गए। कांस्टेबल विजय चव्हाण कलिना के पुराने हवाई अड्डे के गेट नंबर 8 के पास ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की यात्रा सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल सड़क हादसे में घायल हो गया। ड्यूटी के दौरान वकोला इलाके में एक स्कूटर ने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। सोमवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


वकोला पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार रात को हुई। घटना के बाद स्कूटर पर सवार तीन लोग दोपहिया वाहन को छोड़कर भाग गए। कांस्टेबल विजय चव्हाण कलिना के पुराने हवाई अड्डे के गेट नंबर 8 के पास ड्यूटी पर  तैनात थे। उसी दौरान विजय चव्हाण ने स्कूटर को रोकने का प्रयास किया। स्कूटर पर तीन सवारी थी। उसी दौरान स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि तीनों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिन पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला करने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


ड्रग सप्लायर कैलाश राजपूत का सहयोगी अली असगर शिराजी गिरफ्तार  
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने ड्रग सप्लायर कैलाश राजपूत के सहयोगी अली असगर शिराज़ी को गिरफ्तार किया है। शिराज़ी राजपूत के पूरे ड्रग ऑपरेशन की देखरेख कर रहा था। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने शिराजी समेत राजपूत के करीबी सहयोगियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था। 

मुंबई पुलिस को आई संदिग्ध कॉल
मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा कि रविवार रात उसके नियंत्रण कक्ष में एक बार फिर संदिग्ध कॉल आई। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसके पास 26/11 हमले के बारे में कई जानकारियां हैं। पुलिस के मुताबिक, कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राजस्थान का रहने वाला बताया। कॉल काटने के बाद से ही उसका फोन बंद है। इससे पूर्व एक मार्च को भी मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दावा किया था कि कुर्ला पश्चिम इलाके में बम रखा गया है। घंटों खोज अभियान चलाने के बावजूद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें