फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: होली मनाने के बाद नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, पुलिस ने दस हजार वाहनों के काटे चालान

Wed, 08 Mar 2023 03:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जलगांव निवासी जयदीप पाटिल, तालेगांव दाभाडे के वराले में डी वाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र है। वह अपने 10 अन्य दोस्त के साथ होली मनाने के बाद रंग धोने के लिए पास की इंद्रायणी नदी में गया था।
विज्ञापन
शव को खोजने के लिए एनडीआरएफ ने चलाया अभियान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंजीनियरिंग का 21 वर्षीय एक छात्र मंगलवार को नदी में डूब गया। होली मनाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जलगांव निवासी जयदीप पाटिल, तालेगांव दाभाडे के वराले में डी वाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे वर्ष का छात्र है। वह अपने 10 अन्य दोस्त के साथ होली मनाने के बाद रंग धोने के लिए पास की इंद्रायणी नदी में गया था।  तालेगांव एमआईडीसी के अधिकारी ने कहा, पाटिल गहरे पानी में चला गया और अपना संतुलन खो दिया। उनके दोस्तों की सूचना पर बचाव अभियान शुरू किया गया। उसका शव मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे नदी से निकाला गया।
 
अरब सागर में 30 वर्षीय युवक की मौत 

डूबने की एक अन्य घटना मुंबई के जुहू समुद्र तट से दूर अरब सागर में हुई। जहां एक 30 वर्षीय व्यक्ति की अरब सागर में डूबने से मौत हो गई।

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 73 मोटर चालकों पर जुर्माना
मुंबई यातायात पुलिस ने मंगलवार को शब-ए-बारात और होली पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।। इस दौरान 10 हजार से ज्यादा बाइकर्स पर जुर्माना लगाया। पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि 73 कार चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए दंडित किया। अधिकारी ने कहा कि 65 बाइक सवार भी शराब के नशे में पकड़े गए। अधिकारी ने बताया कि पूरे शहर में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग करने पर 746 और बिना हेलमेट ड्राइविंग करने पर 10215 बाइकर्स पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें