भाजपा नेता का उद्धव ठाकरे पर तंज
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राम कदम ने कहा उद्धव ठाकरे उस मुख्यमंत्री पर बोल रहे हैं जो दिन-रात 20 घंटे तक काम करते हैं। लेकिन खुद उद्धव ठाकरे ने 2.5 साल के कार्यकाल में मंत्रालय का रुख तक नहीं किया। वे न तो मंत्रियों से मिले, न पत्रकारों से।
बीजेपी नेता ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को ‘खिचड़ी चोर’ और ‘दवाई चोर’ के नाम से जाना जाता है। राम कदम ने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को पहले अपने कामकाज पर विचार करना चाहिए, उसके बाद दूसरों पर टिप्पणी करनी चाहिए।