फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई के न्यू तिलक नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Sat, 08 Oct 2022 11:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Mumbai Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के न्यू तिलक नगर इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि दोपहर करीब 2:43 बजे आग लगने की सूचना मिली और इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, लगभग 33 निवासियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी थी। आग लगने से छह लोग झुलस गए। उनका अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। न्यू तिलक नगर स्थित रेल व्यू एमआईजी सोसाइटी में लगी आग को बुझाने में तीन घंटे का समय लगा।

जानकारी के मुताबिक, दम घुटने के कारण तीन महिलाओं सहित छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। दमकलकर्मियों ने 12 मंजिला इमारत की खिड़कियों के बाहर निकले हिस्से पर फंसे कुछ लोगों समेत 33 लोगों को बचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें