महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने 1.3 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, लातूर जिले के एक खेत में 1.28 लाख रुपये कीमत का 3.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1.3 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक 27 वर्षीय व्यक्ति को सांताक्रूज में 1.3 करोड़ रुपये की हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि एएनसी की कांदिवली इकाई के अधिकारियों ने आरोपी को शुक्रवार शाम वकोला पुल के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा। उसके बैग की तलाशी लेने पर अधिकारियों ने 325 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये है। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी सांताक्रूज में अपने ग्राहकों को मादक पदार्थ देने आया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
लातूर में 1.28 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद
राज्य में ऐसी ही एक अन्य कार्रवाई में लातूर जिले के एक खेत में पुलिस ने 1.28 लाख रुपये कीमत का 3.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक गजानन भटलावंडे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने गुरुवार को लातूर तहसील के एक खेत में छापा मारा। इस दौरान टीम ने घास के ढेर के नीचे बोरे में रखा 3.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने कहा कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1.28 लाख रुपये है। अधिकारी ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक 60 वर्षीय व्यक्ति को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी को मिली धमकी
समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी को फोन कॉल पर औरंगजेब का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) और 504 के तहत मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच की जा रही चल रही है।