फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: मानखुर्द में धूं-धूं कर जला कबाड़ का गोदाम, 24 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग

Sat, 06 Feb 2021 08:56 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में एक गोदाम में लगी आग। - फोटो : PTI
मुंबई के मानखुर्द में शुक्रवार को लगी भीषण आग 24 घंटे बाद भी बुझ नहीं पाई है। दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग किस वजह से लगी है, इसका अभी पता नहीं चला है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में एक गोदाम में लगी आग। - फोटो : ANI
इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि यह आग दोपहर में करीब 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है। अभी तक आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन

3 of 4
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में एक गोदाम में लगी आग। - फोटो : ANI
बता दें कि मानखुर्द क्षेत्र मुंबई का एक उपनगरीय इलाका है। यहां स्थित एक कबाड़ गोदाम में यह भीषण आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि घटना अपराह्न करीब पौने तीन बजे मानखुर्द के मांडला इलाके की है।
विज्ञापन

4 of 4
महाराष्ट्र: मुंबई के मानखुर्द में एक गोदाम में लगी आग। - फोटो : ANI
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई। यह लेवल-3 (भीषण) आग है। 11 दमकल गाड़ियों को फिलहाल काम पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें