फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : दो लाख 11 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Tue, 07 Jul 2020 03:52 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 10 हजार के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में यहां 5,368 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 204 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 3,522 लोगों को अस्पाताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख, 10 हजार 942 हो गई है। राज्य में कुल 87, 681 कोरोना पॉजिटव के एक्टिव मामले हैं। मौजूदा समय में मृत्युदर 4.26 फीसदी है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की औसत दर 54.37 फीसदी है।

कोरोना का हॉटस्पॉट बनी मुंबई में संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में कमीं नजर आई है। सोमवार को 24 घंटे में 39 मरीजों की मौत हुई, जबकि 1200 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मुंबई से सटे ठाणे जिले की ठाणे महानगरपालिका में 10, नवी मुंबई महानगरपालिका में 28, कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका 2, उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 4, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में 2 और मीरा भाईंदर महानगरपालिका में 5 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल से खुलेंगे होटल, लॉज और गेस्ट हाउस, यह होगी शर्त

महाराष्ट्र सरकार ने 8 जुलाई से राज्य में होटलों, लॉज और गेस्ट हाउसों को खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि ये अपने यहां कुल क्षमता का 33 फीसदी अतिथियों को ही ठहरा सकेंगे। हालांकि कंटेनमेंट जोन में इन पर पाबंदी पहले की तरह लागू रहेगी।

सरकार ने सोमवार को इसे लेकर दिशानिर्देश जारी की। इसके अनुसार, होटल, लॉज और गेस्ट हाउस के बाहर और अंदर कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर जानकारी पोस्टर और बैनर के जरिए प्रदर्शित करनी होगी। अतिथियों को प्रवेश देने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी।

बिना कोरोना लक्षण वाले लोगों को ही रुकने की अनुमति होगी और सभी को फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। हालांकि शॉपिंग माल में स्थित होटलों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रदेश में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें