फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई-नासिक हाईवे पर हादसा, त्र्यंबकेश्वर से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हादसा; पांच की मौत

Thu, 17 Sep 2026 06:32 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पालघर के चारोटी टोल नाके पर 1.05 लाख रुपये का संदिग्ध चिक (कोलोस्ट्रम) जब्त किया है। 878 लीटर का यह स्टॉक बिना लेबल, खराब तापमान नियंत्रण और अस्वास्थ्यकर स्थितियों में ले जाया जा रहा था। इसके अलावा कोल्हापुर में 18 हजार का पनीर, श्रीखंड और पुणे के हड़पसर में 23,400 रुपये का खराब मावा (खोया) जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 

डोम्बिवली: 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 85 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 85 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे फुसलाकर अपने घर ले गया। बच्ची की मां ने खोजबीन के बाद आरोपी के घर से बच्ची को सुरक्षित निकाला और रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(2) और पोक्सो (पॉक्सो) एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाईवे पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है, जबकि छह घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाहपुर के आटगांव के पास मुंबई के जोगेश्वरी निवासी परिवार की MUV जले और लावारिस खड़े ट्रक से टकरा गई थी। परिवार त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने और स्टीयरिंग लॉक होने की बात सामने आई है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें