फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: क्या अब उद्धव के घर में भी होगी बगावत? सीएम शिंदे से मिलीं बाल ठाकरे की बहू

Wed, 27 Jul 2022 11:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

स्मिता ठाकरे ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने कहा है कि एकनाथ शिंदे पुराने शिवसैनिक हैं, जो अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐसे में मैं उन्हें बधाई देने आई हूं।
विज्ञापन
स्मिता ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने सत्ता गंवा दी। अब उनके हाथ से पार्टी भी जाती दिख रही है। इस बीच उद्धव के परिवार में भी बगावत के सुर फूटने लगे हैं। खबर है कि बाला साहेब ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। इसके बाद से कई तरह की चर्चाओं ने घर कर लिया है। खास बात यह है कि शिंदे से मुलाकात करने वाली स्मिता ठाकरे परिवार की पहली सदस्य हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, स्मिता ठाकरे ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने कहा है कि एकनाथ शिंदे पुराने शिवसैनिक हैं, जो अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐसे में मैं उन्हें बधाई देने आई हूं। उन्होंने कहा, मैं उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं। 

बगावत पर साध गईं चुप्पी 
स्मिता शिवसेना में होने वाली बगावत के बीच इस मुलाकात के सवाल पर चुप्पी साध गईं। उन्होंने कहा, मैं इस बारे में कुछ भी नहीं जानती हूं। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूं और राजनीति में नहीं हूं। इसलिए, पार्टी में क्या हो रहा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। 
विज्ञापन



 
कौन हैं स्मिता ठाकरे 
स्मिता ठाकरे बाल ठाकरे की बहू और जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं। जयदेव ठाकरे, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के दूसरे बेटे थे। बाल ठाकरे के सबसे बड़े बेटे बिंदु माधव की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दूसरे नंबर के बेटे जयदेव ठाकरे हैं, वहीं तीसरे बेटे उद्धव ठाकरे हैं। जानकारी के मुताबिक, जयदेव ठाकरे ने स्मिता से तलाक ले लिया था और अलग रहने लगे थे। 


शिंदे ने दी उद्धव को जन्मदिन की बधाई 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है मां जगदम्बा से कामना है कि आप स्वस्थ्य, निरोगी और दीर्घायु हों। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें