फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में दिखा घर जैसे जश्न का माहौल, सुप्रिया ने लगाया 'अपनों' को गले, देखें तस्वीरें

Wed, 27 Nov 2019 09:19 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
अजित पवार से प्रेम से मिलतीं सुप्रिया सुले - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के महाभारत में जीत हासिल करने के बाद भले ही मुख्यमंत्री का ताज शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के सिर पर सजने वाला है। मगर इस सियासी जीत का प्रमुख चेहरा एनसीपी ही है। 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी व सांसद सुप्रिया सुले ने मुंबई में विधानसभा सत्र के पहले दिन सभी का स्वागत किया। यह स्वागत जश्न का प्रदर्शन भी था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उनके अपने घर का कोई बड़ा समारोह हो रहा हो। उन्होंने अपने चचेरे भाई अजित पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य को प्रेम से गले लगाकर स्वागत किया।
 

ऐसा लगा मानो कि उनके अपने घर का जश्न है, जहां सब पुराने गिले शिकवे पीछे छूट गए हैं। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर खुद सुप्रिया मेजबान की तरह खड़ी रहीं और अपनों को गले लगाकर खुशी का इजहार करती रहीं। 
विज्ञापन

2 of 6
आदित्य ठाकरे पर उमड़ा स्नेह - फोटो : PTI
एनसीपी और शिव सेना में भले ही वर्षों से विचारधारा को मतभेद रहा हो, लेकिन बुधवार को मनभेद बिल्कुल नहीं दिखा। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को सुप्रिया सुले ने ठीक उसी स्नेह से गले लगाया, जिस ढंग से कोई अपने परिवार के सबसे छोटे व्यक्ति को लगाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
दोनों गर्मजोशी से गले भी मिले - फोटो : PTI
सुप्रिया सुले ने जब आदित्य ठाकरे को प्रेम से गले लगाया, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। 

4 of 6
सुप्रिया सुले के साथ उद्धव की पत्नी रश्मि - फोटो : PTI
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि के बीच मुलाकात में भी यह गर्मजोशी देखने को मिली। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित पवार के साथ सुप्रिया सुले - फोटो : PTI
सुप्रिया सुले का प्रेम अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य व विधायक रोहित पवार पर भी खूब उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनसीपी विधायक मंदा महात्रे के साथ सुप्रिया सुले - फोटो : PTI
सुप्रिया सुले ने गर्मजोशी के साथ एनसीपी विधायक मंदा महात्रे का स्वागत भी किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें