फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अजित गुट के प्रफुल्ल पटेल-सुनील तटकरे से मिले शरद पवार के करीबी नेता, बोले- नहीं हुई सियासी चर्चा

Tue, 15 Aug 2023 02:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को पटेल और तटकरे मलिक से मिलने उनके आवास पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पटेल ने बताया कि यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हम उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने गए थे। उन्होंने करीबन 16 महीने जेल में बिताए हैं।
विज्ञापन
Praful Patel, Sunil Tatkare and Nawab Malik - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का समर्थन करने वाले राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने मंगलवार को पार्टी विधायक नवाब मलिक से मुलाकात की। नवाब मलिक को हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चिकित्सा आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन


पटेल ने पत्रकारों से कहा कि उनके बीच किसी भी तरह की कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई है। जब उनसे पूर्व राज्य मंत्री मलिक और अजित पवार के बीच संभावित बैठक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अजित पवार जरूर नवाब मलिक से मुलाकात करेंगे। सोमवार को एक निजी अस्पताल से नवाब को छुट्टी मिली है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने फरवरी 2022 में मनी लॉनड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उनपर भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े रहने का आरोप लगा है। 64 वर्षीय राजनेता का मई 2022 से किडनी से संबंधित बीमारी के लिए निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को पटेल और तटकरे मलिक से मिलने उनके आवास पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पटेल ने बताया, 'यह केवल एक शिष्टाचार मुलाकात थी। हम उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने गए थे। उन्होंने करीबन 16 महीने जेल में बिताए हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह हमारा कर्तव्य है कि हमें उनसे मिलना चाहिए। हम पिछले 25-30 साल तक एक साथ रहे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मलिक को स्वस्थ होने के लिए कुछ समय दें। वह किडनी संबंधित रोग से गुजर रहे हैं।' 

मलिक की बेटी और भाई कुछ दिन पहले ही अजित पवार से मिले थे। सोमवार को शरद पवार गुट वाले राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने नवाब की अंतरिम जमानत को सच्चाई की जीत बताई है। अस्पताल के बाहर सुप्रिया सुले ने कहा कि वह अपने भाई को लेने आई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका यहां आना कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें