इससे पहले खबरें आ रही थी कि भाजपा से छिटकी शिवसेना का कांग्रेस और एनसीपी के साथ तालमेल नहीं बैठ पाया है तो वहीं दूसरी ओर एनडीए के कुछेक नेताओं को शिवसेना के वापस लौट आने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित साह से इस बारे में बात की है कि यदि वह मध्यस्थता करें तो रास्ता निकल सकता है। अठावले के अनुसार, अमित शाह ने उन्हें कहा है कि चिंता न करें, सबकुछ ठीक होगा। सरकार बनाने के लिए भाजपा और शिवसेना साथ आएगी।
मालूम हो कि महाराष्ट्र में गठन नहीं हो पाने की स्थिति में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद नए सियासी समीकरण में शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी के साथ आने की चर्चा है।