गैर-मराठियों को ऑटो रिक्शा परमिट देने के मुद्दे पर हिंसक आंदोलन की चेतावनी देने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अचानक आंदोलन स्थगित कर दिया है। राज के आंदोलन स्थगित करने से पहले मनसे समर्थकों ने अंधेरी इलाके में एक ऑटो रिक्शा फूंक दिया।
शुक्रवार को राज ठाकरे ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे कानून अपने हाथ में न लें, जबकि एक दिन पहले उन्होंने मराठी मानुष का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि गैर-मराठियों का नया ऑटो रिक्शा दिखा, तो फूंक दिया जाएगा। राज ठाकरे के इस भड़काऊ बयान पर कांग्रेस-भाजपा और सपा के नेताओं की ओर से कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू हो गई है।
राज ठाकरे के भड़काऊ भाषण के बाद मनसे कार्यकर्ता उग्र हो गए थे।