फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : राज ठाकरे भी उतरे चुनावी मैदान में

Sat, 12 Oct 2019 06:42 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात को मुंबई में दो सभाएं कीं और अपने अंदाज में तेज-तर्रार भाषण दिए। उनके निशाने पर सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना थीं।

विज्ञापन


राज ने आरे की जंगल कटाई पर शिवसेना की खिंचाई की। गोरेगांव की सभा में उन्होंने कहा कि शिवसेना के रामदास कदम पर्यावरण मंत्री हैं और वे आरे में जंगल की कटाई नहीं रोक सके।

अब शिवसेना प्रमुख कह रहे हैं कि सत्ता में आने पर आरे को जंगल घोषित करेंगे। राज ठाकरे ने कहा कि हम सत्ता नहीं चाहते लेकिन  चिंताजनक है कि विपक्ष को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि लोग उन्हें विपक्ष मैं बैठने योग्य सीटें दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें