फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नाना पटोले का एनसीपी पर निशाना, बोले- 2014 में कांग्रेस के साथ धोखा हुआ

Wed, 14 Jul 2021 08:42 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई

सार

पिछले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर परोक्ष हमला बोलते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि 2014 में उनकी पार्टी के साथ ‘धोखा’ किया गया था और वह अब उसी को ध्यान में रखकर 2024 के आम चुनाव की तैयारी कर रही है। पटोले ने यह भी कहा कि उन्हें विपक्षी भाजपा को निशाना बनाने का दायित्व दिया गया था, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी या शिवसेना को नहीं। उल्लेखनीय है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तीनों मिलकर महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार चला रही हैं।
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भविष्य में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने की प्राय: बात करते रहने वाले पटोले ने कहा, ‘हमें (कांग्रेस) 2014 में धोखा दिया गया था। उसे ध्यान में रखते हुए हम अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।’ पटोले का इशारा महाराष्ट्र में 2014 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के अकेले लड़ने के कदम की ओर था। कांग्रेस के एक तबके का मानना है कि एनसीपी के निर्णय से भाजपा को लाभ हुआ जिसने 122 सीटें जीती थीं और सरकार बनाने का दावा किया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एनसीपी ने तब सरकार बनाने के लिए भाजपा को बाहर से समर्थन दिया था और कहा था कि वह ऐसा महाराष्ट्र के हित में और राज्य के विकास के लिए कर रही है। हालांकि, तब भाजपा ने शिवसेना के समर्थन से सरकार बना ली थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा और शिवसेना का गठबंधन 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद टूट गया था क्योंकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी मुख्यमंत्री का पद दिए जाने की मांग पर अड़ गई थी। 

'भाजपा ने पूरे देश को बिक्री के लिए रख दिया है'
पटोले ने कहा, '2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार (केंद्र में) आएगी। भाजपा ने समूचे राष्ट्र को बिक्री के लिए रख दिया है। लोग महामारी से पीड़ित हैं। महंगाई बढ़ने से उनकी स्थिति खराब होती जा रही है।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर केवल कांग्रेस ही भाजपा की जगह ले सकती है। बता दें कि 2014 के चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन धीरे-धीरे यह विधायकों की संख्या के मामले में चौथे स्थान पर खिसक गई। 
विज्ञापन


जासूसी का आरोप लगाकर खड़ा किया था विवाद
पटोले ने हाल में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि एमवीए सरकार उनकी जासूसी करा रही है। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी के बढ़ते प्रभाव की वजह से शिवसेना और एनसीपी के पैरों तले की जमीन खिसक रही है। पटोले ने अपनी टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद सोमवार को कहा था कि मीडिया के माध्यम से गलत सूचना फैलाई जा रही है और एमवीए के घटक दलों के बीच कोई विवाद नहीं है तथा कांग्रेस को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें