फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मजदूर के बैंक खाते से हुआ दो करोड़ का फर्जी लेन-देन, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Sat, 07 Oct 2023 11:55 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने पिछले नवंबर में 25 वर्षीय पीड़ित से संपर्क किया और उससे वादा किया कि अगर वह विभिन्न बैंकों में खाता खोलेगा तो उसे सरकारी योजना के तहत 10 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में एक मजदूर के बैंक खातों का कथित तौर पर इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी भाग गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ने पिछले नवंबर में 25 वर्षीय पीड़ित से संपर्क किया और उससे वादा किया कि अगर वह विभिन्न बैंकों में खाता खोलेगा तो उसे सरकारी योजना के तहत 10 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। 

इस तरह बिछाया जाल
अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र और निजी बैंकों में खाते खोले। दोनों की पहचान बबलू जाधव (28) और निखिल जाधव (26) के रूप में हुई है। दोनों पर मजदूर के दो बैंक खातों से 2 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब पीड़ित को धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें